- Hindi News
- गुरु घासीदास सतनाम संदेश यात्रा आज डौंडीलोहारा में
गुरु घासीदास सतनाम संदेश यात्रा आज डौंडीलोहारा में
डौंडीलोहारा|गुरु घासीदाससतनाम संदेश यात्रा 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे डौंडीलोहारा में प्रवेश कर रही है। प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य देवेंद्र जायसवाल ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगरों में यह यात्रा गुजरेगी। संत गुरु घासीदास के सामाजिक समरसता के संबंध में लोगों को जागरूक करने उनके बताए गए उपदेश मनखे-मनखे एक समान का प्रचार-प्रचार के उद्देश्य से यह यात्रा गिरोधपुरीधाम से निकली है। उन्होंने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।