- Hindi News
- व्याख्याता पद पर पदोन्नत हुए 1171 शिक्षक संवर्ग
व्याख्याता पद पर पदोन्नत हुए 1171 शिक्षक संवर्ग
डौंडी|आदिम जातिकल्याण विभाग में कार्यरत 1171 शिक्षक संवर्ग को व्याख्याता पद पर पदोन्नति दिया गया है। विभाग के इस निर्णय का शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ तहसील ईकाई डौंडी के सचिव लेखराम साहू ने कहा कि इसी मांग को लेकर 22 सितंबर को राजधानी में राज्य स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया था। तब विभाग ने विषयवार पदोन्नति का आश्वासन दिया था। इस पर अमल करते हुए ट्राइबल विभाग ने प्रदेश के 1171 शिक्षकों को व्याख्याता पद पर पदोन्नति दी है। उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि किसी प्रकार की त्रुटि हाेने पर सहायक आयुक्त कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।