पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अच्छा व्यवहार व सेवा से ही बढ़ता है व्यापार: अग्रवाल

अच्छा व्यवहार व सेवा से ही बढ़ता है व्यापार: अग्रवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|डौंडीलोहारा/ बालोद

जिला दवा विक्रेता संघ की कार्यशाला सोमवार शाम को तांदुला जलाशय के विश्राम गृह में हुई। संघ महासचिव अविनाश अग्रवाल ने दवा व्यवसाय में आ रही परेशानी व उसके निपटने के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक दवा दुकानदार यदि गलत करता है तो पूरा दवा बाजार बदनाम होता है।

हम ऐसे व्यवसाय से जुड़े हैं, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं चाहिए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने कहा कि हमारा व्यवसाय आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है। भविष्य की कठिनाइयों को देखते हुए हमें अपग्रेड होना पड़ेगा। कंप्यूटर के माध्यम से व्यवसाय के विभिन्न पहलूओं, रिकार्ड, बिलिंग आदि-आदि को आसानी से निपटाकर समय की बचत की जा सकती है। कार्यशाला में रिटायर्ड सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर एसके बक्शी का सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। संचालन सचिव हंसमुख टुवानी व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष लोकनायक साहू ने किया। प्रदेश के कोषाध्यक्ष गौतमचंद जैन, मुकेश दहिया, दीपक बंसल, चेमन देशमुख, इंदरचंद जैन, श्याम सुंदर, विनोद, नोपचंद जैन मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...