बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी को जेल
डौंडी|ग्राम पुसावड में एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 फरवरी की शाम आरोपी ने बालिका को माईपारा के सूनसान खलिहान में ले जाकर रेप किया। घटना की सूचना उसी रात पुलिस थाना डौंडी में दी गई। जांच के बाद बालिका की शिनाख्त पर पुसावड निवासी श्याम सुंदर भुआर्य (18) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विरूद्ध 376, 311 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।