परिवार निर्माण शिविर में 30 जोड़े हुए शामिल
डौंडीलोहारा|ग्राम नारगी में सोमवार शाम को लगे परिवार निर्माण शिविर में 30 जोड़े पति-प|ी ने भाग लिया।
केके विनोद ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अविकसित रूप है। जितनी ताकत ईश्वर के पास है। उतनी ताकत मनुष्य के पास भी है। मनुष्य वो कर सकता है जो किसी ने नहीं किया। वहां तक जा सकता है जहां तक कोई नहीं गया है। इसे पहचानने के लिए हमें अंदर छुपी उस जीवन देवता को जगाना होगा। अपनी चेतना को जगाने के लिए सद्गुरु की आवश्यकता है। अध्यात्मिक्ता आत्मियता से व्यक्ति निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए साधना उपासना व अराधना की आवश्यकता है। प्रेम और सहकार से भरा पूरा परिवार ही धरती पर स्वर्ग का निर्माण कर सकता है। परिवार निर्माण में मां मातृ शक्ति से परिवार को सही दिशा दिखा सकती है।