पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समूह को पेमेंट नहीं, आंगनबाड़ी में 10 दिन से राशन का वितरण बंद

समूह को पेमेंट नहीं, आंगनबाड़ी में 10 दिन से राशन का वितरण बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला एवं बाल विकास विभाग ने महिला समूह को खाद्यान का पेमेंट नहीं करने की वजह से वनांचल आमाडुला के आंगनबाडी केंद्रों में 10 दिन से बच्चों को खाद्यान का वितरण बंद है।

जनपद सदस्य पूजा गांवडे, उपसरपंच संतोष नेताम, ग्रामीण कलीराम गांवडे, रमेश उसेंडी, सीताराम मंडावी ने बताया कि आमाडुला, चिहरो, साल्हे, काकडकसा, जिलेवाही, गोटीपारा, भुतिपारा के बच्चे खाद्यान से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार इन केंद्रों में खाद्यान सप्लाई जय मां शीतला स्वसहायता समूह करता है। 1 फरवरी से केंद्रों में तेल, दाल, चना, गुड़, फल्ली, नमक, हल्दी, मिर्ची, धनिया, सब्जी का वितरण नहीं हाे रहा है।

आंगनबाडी कार्यकर्ता दुलेश्वरी टेकाम ने बताया कि 1 जनवरी से इन बच्चों को खाद्यान में चावल को छोडकर अन्य सामाग्री का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। इन बच्चों काे वे अपने पैसे खाद्यान खरीद कर खिला रहे हैं। सामग्री वितरण एजेंसी शीतला समूह के अध्यक्ष शारदा बाई ने बताया कि तीन माह में समूह 35 हजार रुपए की सामग्री सप्लाई कर चुके हैं। लेकिन विभाग द्वारा भुगतान नहीं करने की वजह से आगे माल सप्लाई करने में असमर्थ हैं। कई बार आंगनबाडी के पर्यवेक्षक को अवगत कराया। लेकिन केवल आश्वासन मिला। खाद्यान खरीदने के लिए फंड नहीं है।

व्यवस्था जल्द करेंगे ठीक
आमाडुला क्षेत्र के आंगनबाडी केंद्रों में खाद्यान बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं हैं। उस एरिया के सेक्टर सुपरवाइजर से जानकारी लेकर शीघ्र ही व्यवस्था ठीक कराएंगे। सीएल भुआर्य, प्रभारी परियोजना अधिकारी, डौंडी फर्स्ट आईसीडीएस

खबरें और भी हैं...