पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शौचालय के लिए मिलेगा 12 हजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत ने इंदिरा आवास के हितग्राहियों को बुधवार को ग्राम आवारी के पंचायत भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। जिसमें आसपास के 9 पंचायतों के 14 हितग्राही शामिल हुए।

जनपद के एडीशनल सीईओ बीआर साहू ने ग्रामीणों को बताया कि इंदिरा आवास निर्माण के लिए अब शासन कुल 96 हजार 310 रुपए एक हितग्राही को देगा। आवास योजना के तहत 70 हजार रुपए, शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार व मनरेगा से 90 दिन की हाजरी के बदले 14 हजार 390 रुपए मिलेगा। इंदिरा आवास 5 मीटर लंबा, 4 मीटर चौडा और 12 फीट ऊंचा पक्की छत वाला बनाना है, जो कि 30 साल तक उपयोगिता के योग्य हो।

प्रत्येक अावास के लिए शौचालय का निर्माण जरूरी है। मकान की स्वीकृति पति-प|ी के नाम संयुक्त होगा। विधवा, अविवाहित, परित्यक्ता के मामले में सिर्फ महिला के नाम आवंटन जारी किया जाएगा। अवास निर्माण के दौरान हितग्राहियों को जनपद पंचायत के माध्यम से तकनीकी व प्रबंधकीय सहायता प्रदाय की जाएगी।

प्रत्येक किश्त के समय अावास निर्माण का फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रथम किस्त की राशि नींव पूर्ण होने पर 20 हजार, दिवाल कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय किस्त 15 हजार, छत ढलाई के बाद 24500 रुपए और शुलभ शौचालय, धुंआ रहित चूल्हा व अवास निर्माण का लोगो सहित फोटो प्रस्तुत करने पर 10 हजार 500 रुपए भुगतान किया जाएगा।

योजना
डौंडी। ग्राम अवारी के पंचायत भवन में हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया।

खबरें और भी हैं...