बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
डौंडी|शासकीय उमावि कुंआगोंदी में कक्षा 12वीं के छात्रों को बुधवार को कक्षा 11वीं के छात्रों ने विदाई दी। मुख्य अतिथि प्राचार्य एसबीडी साहू थे। अध्यक्षता व्याख्याता डीआर साहू ने किया। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं से अनुशासन में रहकर लक्ष्य की आेर बढने के लिए प्रेरणा देते हुए छात्रों को भावी-जीवन में अच्छे पढाई करके, अच्छे नागरिक बनने के लिए कहा। मौके पर शिक्षक एमके खरे, एसआर प्रेमन, आरएल ठाकुर, बीएल कृपाल, यू जोशी, आरके दर्रो, के साहू, डी नेताम, पीटीआई जेएस ठाकुर, लिपिक ए कांडे, विज्ञान सहायक टी बंजारे, डीएल कलिहारी, एके सक्सेना उपस्थित थे।