शिक्षाकर्मियों की हड़ताल कल से
डौंडी|ब्लॉक के शिक्षक पंचायत नगर में 15 फरवरी से संविलियन सहित 28 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठेंगे। संघ के सचिव गजेंद्र कुमार रावटे ने कहा कि शिक्षाकर्मी 20 साल से प्रशासन की ठगी का शिकार होते आ रहे हैं। दोहरा मापदंड अपना कर शिक्षक संवर्गों में मतभेद पैदा कर रहे है। इससे शासन के प्रति आक्रोश हैं। ब्लाक अध्यक्ष माेहनलाल तारम व संरक्षक संजय ठाकुर ने बताया कि ब्लाॅक के शिक्षाकर्मी मतभेद भुलाकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।