लक्ष्य की प्राप्ति के लिए छात्र-छात्राएं अभी से जुट जाएं: बंजारे
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागांव में शनिवार को 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य बीआर बंजारे ने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी छात्र छात्राएं आज से ही जुट जाएं।
बारहवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को अपनी ओर से 500 रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। अध्यक्षता प्राचार्य वाईके धगट ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच सुखवंतीन टेमरिया थी। छात्र-छात्राएं खेल गतिविधि में शामिल हुए। जिसके विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। प्रवेश पत्र का वितरण किया गया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 11वीं के छात्रों को दीपदान किया। इस अवसर पर शिक्षक एके दिल्लीवार, सीएल साहू, एके पवार, सीमा रजोरिया आदि मौजूद रहे।
डौंडी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागांव में छात्रों को विदाई दी गई।