सोरली में शिवसेना का हुआ गठन
डौंडीलोहारा|ग्राम सोरली में शुक्रवार को शिवसेना का गठन किया गया है। ग्राम प्रमुख टोमन भरद्वाज, ग्राम उपप्रमुख टिकेश्वर सोनी, सचिव डेविड सोनी बनाए गए है। नवनयुक्त शिवसेना पदाधिकारियों को लोहारा उपप्रमुख प्रमोद जगनायक ने शपथ दिलाई। उन्होंने पार्टी हित में काम करते हुए संगठन को मजबूत बनाने कहा। मौके पर विधानसभा प्रमुख संदीप कसार, प्रकाश मालेकर योगेश, थानसिंह, वेंकट, विश्वनाथ, संतोष गुप्ता, दर्शन संचेती मौजूद रहे।