पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोबर से पुट्‌ठा व खाद बनाने लगेगा संयंत्र

गोबर से पुट्‌ठा व खाद बनाने लगेगा संयंत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ाजुंगेरा पाटेश्वरधाम में नंदीशाला का निर्माण किया जाएगा। जहां गोबर से पुट्‌ठा व खाद बनाने का संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए किसानों से गोबर व गौमूत्र खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ की प्रथम नंदी शाला में 31 जुलाई को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने पौधारोपण किया था। जहां छह महीने में ही हरियाली छा गई। सघन वन से लगे सात एकड़ की जमीन में श्री हनुमान नंदी शाला के लिए संत रामबालकदास ने मास्टर प्लान बनाकर कामकरने की बात कही है। उन्होंने बताया कि नर सेवा नारायण की सेवा है। तो गौमाता की सेवा पूरे ब्रम्हांड की सेवा है। दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के बिना यज्ञ सफल नहीं माना जाता है। इसी कारण साक्षात गौमाता इस पृथ्वी की देवी है जिनके प्रत्येक अंग में देवी देवता का वास है।

पाटेश्वर सेवा संस्थान के मीडिया प्रभारी गौतम सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने व किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नंदी शाला में संयंत्र की स्थापना की जाएगी। किसानों के घर से गोबर व गौमूत्र खरीदा जाएगा, जिससे उद्योग की स्थापना जाएगी। कलेक्टर राजेश सिंह राणा के मार्गदर्शन व एसडीएम एसके गुप्ता की देखरेख में कार्ययोजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के घोषणा के अनुरूप नंदी शाला में सोलर पम्प से सिंचाई करने की योजना है।

गौमूत्र से ठीक होती है कैंसर की बीमारी
बालकदास ने बताया कि गौमूत्र और गोबर से कैंसर जैसे असाध्य बीमारी ठीक हो जाता है। गौमाता के समीप रहने मात्र से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नंदी शाला में तैयार होने वाले नंदियों को नस्ल सुधार के लिए ग्राम पंचायतों में दिया जाएगा। जिससे देशी गौवंश के नस्ल में सुधार होगा।

नंदीशाला के माध्यम से होगा नस्ल सुधार
लोग भागदौड़ की जिंदगी में गौमाता से कोसो दूर हो रहे हैं और उत्तम किस्म के नंदी नहीं होने के कारण बछड़ा भी छोटा होता है। इस समस्या को दूर करने और गौ माता को सम्मान दिलाने इस वनवासी अंचल में श्री हनुमान नंदी शाला का निमार्ण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में गौशाला तो बहुत हैं लेकिन नंदी शाला नहीं होने से नस्ल सुधार नहीं हो रहा है। कमी को नंदी शाला के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...