काम करने से बढ़ती है एकता की भावना
शुक्रवार को देर शाम दो दिवसीय मानसगान प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंड़िया ने कहा कि मानसगान जैसे धार्मिक आयोजन से गांव का माहौल धर्ममय होता है। किसी कार्य को करने से एकता व आपसी तालमेल बढ़ता है। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने की।
विशेष अतिथि जनपद सदस्य चंद्रिशा पटेल, सरपंच बेदोबाई ठाकुर थी। मनोहर ठाकुर ने गांव की मूलभूत समस्याओं की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गुलाब भंसाली, एमआर भंडारी, उमेंदी राम भुआर्य, रिखी राम, कांशी राम, माखन लाल, माहेश्वरी भंडारी, कौशिल्या, समुंद बाई, खोरबाहरीन बाई समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। स्पर्धा समापन शनिवार को हुअा।