पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डौंडीलोहारा में 3 दिन से ब्राडबैंड सेवा ठप

डौंडीलोहारा में 3 दिन से ब्राडबैंड सेवा ठप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल की इंटरनेट की ब्राडबैंड सेवा बंद है। ऑनलाइन व्यवसाय व सरकारी ऑफिस का काम प्रभावित हो रहा है।

नगर में इंटरनेट के लिए सिर्फ बीएसएनएल की सुविधा होने के कारण सभी इसी के भरोसे रहते हैं। लेकिन आए दिन यह सेवा बाधित होते रहती है। नीरज राजपूत, सुमीत साहू, अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों का ऑनलाइन फाॅर्म, प्रवेश पत्र व प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित विभिन्न काम चल रहा है लेकिन तीन दिन से लगातार नेट बंद होने के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। विभाग से कोई जानकारी नही मिल रही है। टेलीफोन विभाग में फोन लगाने पर कोई नहीं उठाता। बहरहाल ब्राडबैंड सेवा को सुधारने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...