- Hindi News
- दल्हन तिलहन की फसल पर कीट प्रकोप की आशंका
दल्हन-तिलहन की फसल पर कीट प्रकोप की आशंका
क्षेत्र में आसमान पर बदली छाए रहने से दलहन-तिलहन की फसल पर कीट प्रकोप की आशंका है। शनिवार को दोपहर के बाद हल्की बारिश हुई। क्षेत्र में ठंडी हवा चलने से लोग दो दिन से ठंड महसूस कर रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग गरम कपड़े का उपयोग कर रहे हैं।
डौंडी के किसान कार्तिक राम गर्वना, रामसिंह धनकर, दशरू राम धनकर, नरसिंह कोमा, भारत सिंह धुर्वे, गुदुम के मन्नू लाल गाैर, अवारी के राधेश्याम सिंह, मरकाटोला के मनराखन लाल यादव, मुकेश काैडो, पुसावड के बनवाली चिराम, हिच्छा राम साहू, ढोरीठेमा के पुनित राम सेन, भर्रीटोला के सुकालू राम साहू, महेन्द्र सोनबाेईर ने बताया कि अभी बदली बारिश से किसानों को केवल नुकसान ही होगा।
क्षेत्र में खासकर अरहर की फसल फल लगने की स्थित में है। ऐसे में बारिश या बदली छाए रहने से कीड़े लगेंगे और वे फसल को छेदकर देंगे। लाखडी, अलसी की फसल भी फूलने-फलने की स्थिति में है। सेम की फसल पर भी कीड़े के साथ मैनी होगा। किसान अभी धान की मिंजाई कर रहे हैं। ज्यादा पानी गिरने से धान लाल हो जाएगा और उसके रेट में गिरावट अा जाएगी। वह बीज के लायक भी नहीं रहेगा।
डौडी क्षेत्र की फसलों में कीट प्रकोप की आशंका से चिंतित हैं किसान।
अलसी और लाखड़ी की फसल में आने लगे हैं फूल, बदले मौसम से किसान चिंतित
मौसम