पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष के लिए 3 पार्षद के 39 फॉर्म जमा

अध्यक्ष के लिए 3 पार्षद के 39 फॉर्म जमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को 2 पार्षद के लिए 16 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे। अब तक अध्यक्ष के 3 और पार्षद के लिए 39 लोग फॉर्म जमा कर चुके हैं। रिटर्निंग आफिसर अरूण कुमार सोनकर ने बताया कि अध्यक्ष के लिए अब तक कांग्रेस से खिलेन्द्र भुआर्य, भाजपा से जागेश्वर तारम और जेब सिंह चुरेन्द्र, पार्षद के लिए शनिवार को वार्ड-1 से अघनू राम तारम, वार्ड-2 उत्तरा बाई यादव, वार्ड-3 से नवसीर बाई नायक, वार्ड-4 से तिजिया बाई, वार्ड-5 से प्रीति यादव, वार्ड-6 से संजीव कुमार मानकर, वार्ड-7 से घनश्याम सिंह भुआर्य, वार्ड-8 से निर्मला ठाकुर, वार्ड-9 से मातरम दास कोसरे, वार्ड-11 से गोपाल सिंह उईके, वार्ड-12 से देवली बाई धनकर, वार्ड-13 से बलीराम धनकर वार्ड-15 से भीखम सिंह भंडारी ने नामांकन फॉर्म खरीदे।

डौंडी