- Hindi News
- जामड़ी पाटेश्वरधाम में गो कथा और माघी पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी शुरू
जामड़ी पाटेश्वरधाम में गो कथा और माघी पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी शुरू
जामड़ी पाटेश्वरधाम में 30 जनवरी से 5 फरवरी को होने वाले गो भक्तमाल कथा माधी पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी में पाटेश्वर सेवा संस्थान के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। स्वीकृत सड़क मरम्मत, बिजली मेंटेनेंस, जल प्रदाय, सुलभ शौचालय निर्माण के लिए संबंधित विभाग मौका स्थल का जायजा लेकर कार्ययोजना तैयार करने में लगा है।
पाटेश्वरधाम में लंबित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। अफसरों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पूर्व में टेंडर हो चुका है। लेकिन शासन से आवंटन प्राप्त नहीं होने से काम नहीं हो पाया था। आवंटन प्राप्त होते ही काम शुरू किया जाएगा। विभाग के अफसर-कर्मचारियों ने स्वीकृत लंबित कार्यों को प्राथमिकता से करने की बात कही। जिस विभाग का निर्माण कार्य स्वीकृत लंबित है उस विभाग के अधिकारी कर्मचारी पाटेश्वरधाम के संत श्रीराम बालकदास महात्यागी महोत्सव प्रभारी गौतम सिन्हा के साथ जायजा लिया। बैठक में बीपीपटेल सब इंजीनियर पीएचई विभाग, सीएच मरकाम कार्यपालन अभियंता सीएसपीडीसीएल, एसएन राय कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय, डीके गुप्ता जेई बिजली कंपनी, एमएल उईके कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी, बीके गोटी अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी, एसके गणवीर सब इंजीनियर महोत्सव प्रभारी गौतम सिन्हा मौजूद थे। ज्ञात हो कि 3 साल से डौंडीलोहारा से पाटेश्वरधाम मार्ग सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इस कारण सड़क खराब हो गई है। जिसे महोत्सव के पूर्व मरम्मत करने की जरूरत है।
तैयारी का जायजा लेते अफसर कार्यकर्ता।