- Hindi News
- डौंडीलोहारा की छात्रा दिल्ली में करेगी मॉडल का प्रदर्शन
डौंडीलोहारा की छात्रा दिल्ली में करेगी मॉडल का प्रदर्शन
डौंडीलोहारा|आनंद पब्लिकस्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा संस्कृति लोढ़ा का चयन राष्ट्रीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ है। वह अपने मॉडल का प्रदर्शन करने के लिए 4 अक्टूबर को दिल्ली जाएगी। इस मॉडल को अंतिम रूप देने प्रभारी शिक्षक प्रवीण मानिकपुरी ने छात्रा का सहयोग किया है। छात्रा ने अपने मॉडल में धूम्रपान से फेफड़े में होने वाले रोगों को सूक्ष्म तरीके से समझाया है। यह स्कूल के लिए दूसरा मौका है कि यहां की छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली के लिए चयनित हुई है। वर्ष 2011 में मेघा चंद्राकर ने भी राष्ट्रीय इंस्पायर्ड अवार्ड दिल्ली में अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन किया था। यह जानकारी आशीष जायसवाल ने दी है।