- Hindi News
- कांतिलाल यादव को 8 को मिलेगा लोककला रत्न
कांतिलाल यादव को 8 को मिलेगा लोककला रत्न
बालोद|भारतीय दलितसाहित्य अकादमी छ.ग. द्वारा धमतरी में आयोजित महर्षि वाल्मिकी जयंती समारोह में डौंडीलोहारा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरतला के सहायक लिपिक कांतिलाल यादव को 8 अक्टूबर को लोककला र| की मानद उपाधि दी जाएगी। अकादमी द्वारा यह उपाधि विविध क्षेत्रों के शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान के लिए दी जाती है। अपनी रचनाओं, गीतों विविध कार्यों के माध्यम कांतिलाल ने अपनी एक विशेष पहचान उभरती युवा पीढ़ी के मध्य स्थापित की है। कांतिलाल यादव ने प्रांतीय, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति का परचम अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित किया है।
ज्ञात हो कि 2011 में चीन में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में कांतिलाल ने देश को गौरवान्वित किया है। सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार भी 2013 को दिया है। राज्यपाल शेखर दत्त सीएम डॉ. रमन सिंह भी कांतिलाल का सम्मान कर चुके हैं। प्राचार्य श्री रेवाराम सुधाकर स्टाफ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।