पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार नगर पंचायतों में चुनाव लड़ेगी बसपा

चार नगर पंचायतों में चुनाव लड़ेगी बसपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजनसमाज पार्टी इस साल बेमेतरा जिले के साजा, देवकर, थानखम्हरिया, परपोड़ी नपं में प्रत्याशी उतारेगी। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्र के बसपा नेता कुमार गायकवाड़ ने बताया कि प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी की बैठक कर कार्यकर्ताओं से राय ली जा रहा है। ज्ञात हो कि कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता भी हमारी पार्टी के संपर्क में है और हमारे पार्टी से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं।

श्री गायकवाड़ ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी नगर पंचायत चुनाव बड़े दमखम से लड़ने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं से सुझाव सर्वे का कार्य चल रहा है। जिससे इस बार भाजपा के कई लोग अध्यक्ष के दावेदार हैं पर टिकट एक को मिलना है, बाकी लोग बसपा के संपर्क है, इसलिए टिकट वितरण सोच समझकर दिया जाएगा।

गायकवाड़ ने आगे बताया कि अभी नगर पंचायतों के वार्ड पार्षदों के लिए फार्म आमंत्रित किए गए है। जिसमें कांग्रेस-भाजपा के विरोध में भारी प्रत्याशी हमारे पास फार्म जमा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस बार साजा तहसील में बसपा खाता जरूर खोलेंगे। राशनकार्ड निरस्त हो जाने से लोग परेशान हैं। वहीं धान खरीदी पंजीयन में किसानों को भारी तकलीफ हो रही है। नगर पंचायत में 75 प्रतिशत किसान रहते है। इससे क्षेत्र के लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। नगर पंचायत में खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसी तरह देवकर नगर पंचायत के उद्घाटन में कांग्रेस:भाजपा में तनातनी हुई। इससे बसपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है।