दुकान में सेंधमारी, एक लाख का सामान पार
देवकर|बस स्टैंडके पास स्थित साईं कंप्यूटर एवं मोबाइल शॉप में चोरी हो गई। बुधवार रात चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमार कर वहां रखे सामान ले गए। जिसकी कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। रिपोर्ट पर गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। दुकान के संचालक वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि बुधवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए। गुरुवार को जब दुकान खोला तो देखा कि पीछे की दीवार टूटी हुई है और दुकान का सामान गायब है। 11 मोबाइल सेट, 20 मोबाइल बैटरी, 20 मोबाइल चार्जर, 50 हाथ घड़ी, 30 चश्मा, एक यूपीएस, एक मानिटर, चार हजार रुपए के मोबाइल रिचार्ज वाउचर सात हजार नगदी चोरी हो गई। चोर बिल बुक भी ले गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज मामले की जांच कर रही है।