जैविक खेती पर कार्यशाला आज
डौंडी|श्रीबलराम कृषिउत्पाद विपणन को आपरेटिव सोसायटी सबको दुर्ग एंव जेक पावकटेक प्राईवेट लिमिटेड अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में जैविक खेती पर ग्राम सुरडोंगर में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला रखी गई है। सोसायटी के सदस्य छगन युद ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर एक बजे से सुरडोंगर के कला मंच में होने वाली कार्यशाला में मुख्य अतिथि, वैज्ञानिक कृषि सलाहकार डा. सुरेश गंगवाने, अध्यक्षता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्षता प्रीतपाल सिंह बेलचंदन, विशेष अतिथि जेके पावकटेक के जय कापडिया होंगे।