झांकी के साथ मां सरस्वती की स्थापना
झांकी के साथ मां सरस्वती की स्थापना
डौंडीलोहारा|मां दंतेश्वरी,माता शीतला, महाकाली समेत अन्य देवी मंदिरों में जोत प्रज्ज्वलन के साथ जंवारा बोया गया। पुराना बिजली ऑफिस, राजापारा, संजय नगर, रामनगर में सजे पंडालों में मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। समितियों ने देवी दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के लिए दुर्गा प्रतिमा स्थल, मां काली मंदिर, पुराना बस स्टैंड आदि स्थानों पर विश्राम, भोजन की व्यवस्था की है। मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना पुराना परियोजना कार्यालय प्रांगण में की गई है। 3 अक्टूबर को रात 9 बजे लाल रघुवीर सिंग स्टेडियम में गरिमा दिवाकर करूणा दिवाकर रायपुर वालों का जगराता होगा। कृष्ण रास लीला की सजीव चलित झांकी चित्रण किया गया है। 26 सितंबर शाम को झांकी शुरू होगी।