पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोत से जगमगाया महामाया शीतला मंदिर

जोत से जगमगाया महामाया शीतला मंदिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रपर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित की गई है। पंडालों में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके साथ ही पूजा-अर्चना आरती का दौर शुरू हो गया है। मंदिरों पंडालों में देवी के जयकारे गूंजने लगे हैं। मां महामाया मंदिर में 80, मां शीतला मंदिर में 70, मां संतोषी मंदिर गब्दीकला बजरंग मंदिर में ज्योति कलश की स्थापना की गई है। मां महामाया मंदिर चौक, मां संतोषी मंदिर नदिया पार, सुभाष चौक डिहीपारा, कंडरापारा, देवांगन पारा चौक, गोकुलपारा, बस स्टैंड मुख्य मार्ग आदि स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। ग्राम अकलवारा, सहसपुर, बुंदेली, जामगांव, राखी, खिसोरा, नौकेशा में पर्व मनाया जा रहा है।