शिक्षकों ने दशहरा के पहले मांगा वेतन
शालेयशिक्षाकर्मी नगरीय निकाय संघ डौंडी ब्लॉक के शिक्षकों ने गुरुवार को बीईओ से मिलकर अपनी समस्याओं का निराकरण की मांग की।
संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बीईओ ठाकुर आरएस राठौर से मुलाकात कर कहा कि उन्हें प्रत्येक माह की प्रथम सप्ताह में वेतन, जनवरी 14 से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सितंबर की वेतन के साथ वेतन विसंगति को दूर कर प्राण नंबर उपलब्ध कराने, दो साल के नियमितिकरण के बाद स्वयं के खर्च से डीएड एवं बीएड किए शिक्षकों को एरियर वेतन वृद्धि, सितबंर का वेतन दशहरा के पूर्व कराने एवं दीपवली के पूर्व अक्टूबर का वेतन अग्रिम भुगतान के रूप में करने शिक्षकों को गैर शिक्षिकीय कार्य में ड्यूटी नहीं लगाने, वेतन पत्रक कर्तव्य प्रमाण पत्र समाप्त् करने, नियमिति करण के बाद वेतन वृद्धि शीघ्र भुगतान, सात वर्ष की सेवा पूर्व करने वाले शिक्षको को समय मान वेतन प्रदान करने की मांग किया। बीईओ श्री राठौर ने शिक्षकर्मियों को आश्वासत कराया की उनकी सभी मांगों पर विचार करेगें। शिक्षकर्मी भी हमारे परिवार का हिस्सा है। इसलिए उनकी मांगों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष आदित्य नामदेव,सलाहकार राजकुमार भोयर, सुरेन्द्र साहू, मोहन लाल तारम,सदस्य परमेश्वर साहू, योगेन्द्र नाथ आदि शामिल थे।