बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
डौंडीलोहारा|सड़क दुर्घटनामें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार 7 बजे की है। राणाखुज्जी निवासी भुनेश्वर कुमार साहू (35) पिता लखन लाल साहू डौंडीलोहारा से अपने गृह ग्राम लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम खैरीडीह के पास बस ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे संजीवनी से डौंडीलोहारा अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है