नन्हें-मुन्नों को दिया गया पौष्टिक आहार
एकीकृतमहिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना डौंडी प्रथम द्वारा डौंडी एवं गुदुम कलस्टर क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में शुक्रवार को स्नेह शिविर लगाकर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए विशेष अहार दिए गये।
शिविर के अंतर्गत प्रत्येक कार्यक्रम में 20-20 कुपोषित बच्चों को अंडा, दूध, लड्डू, मूंगफली पट्टी, खिचड़ी, नारियल के लड्डू बनाकर दिया गया। डौंडी पिस्दा पारा आंगनबाड़ी केन्द्र में विभाग के पर्यवेक्षक उषा मिश्रा ने कहा कि 12 दिनों तक अलग-अलग प्रकार के पोषण अहार कुपोषित बच्चों को दिये जाएंगें। उसके उपरांत बच्चे की स्थिति नहीं सुधरने पर अगले माह 12 दिनों तक फिर इसी प्रकार से विशेष पोषण अहार दिए जाएंगे। 12 फरवरी को ग्राम पंचायत गुदुम में भी स्नेह शिविर लगाकर 20 बच्चोंं को पोषण अहार दिया गया। विभाग पर्यवेक्षक सत्यवती चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कुपोषित बच्चो को प्रतिदिन 10 रुपए 40 पैसे का पोषण अहार दिया जाना है। गुदुम आंगनबाड़ी केन्द्र में संपन्न हुए स्नेह शिविर में नेहा, निलिमा, गीतिका, सहित 20 बच्चों को विशेष पोषण अहार दिया गए। डौंडी सेक्टर के सुपरवाइजर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि डौंडी प्रथम परियोजना के सभी 158 केंद्रों में स्नेह शिविर मनाया जा रहा है। साथ ही माह के तीसरे गुरूवार को सुपोषण चौपाल का अायोजन किया जाएगा। स्नेह शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ढेला कौशिक, देवसीर मानकर, आशा रानी अग्रवाल, रेखा खोब्रागढ़े, पुष्पा तिवारी, पार्वती नाग, कुमारी संजू बंजारे, मिनी पटेल, थवारिन साहू, सहायिका नवली बाई, ललिता, कृष्णा तथा मंगोतिन बाई सम्मिलित हुए।
गुरुवार को गुदुम मे स्नेह सम्मेलन में बच्चों को पौष्टिक आहार दिया गया।
कार्यक्रम