पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व वसूली शिविर में जमा हुए 62 हजार

राजस्व वसूली शिविर में जमा हुए 62 हजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपंचायत के वार्डों में शिविर लगाकर राजस्व वसूली की जा रही है। जिसमें लोग सहयोग कर टैक्स की राशि जमा कर रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष खिलेंद्र भूआर्य ने बताया कि 6 फरवरी को राजस्व की वसूली शिविर लगाकर किया गया है। गुरूवार को वार्ड 05 आमाडारपारा में शिविर लगा था। पांच दिनो में शिविर के माध्यम से 62 हजार 388 रुपए की वसूली किया गया।

13 से 15 फरवरी तक भंडारीपारा कला मंच में, वार्ड 09 बंधिया पारा में 16 और 18 फरवरी को करंज झाड़ के पास, वार्ड 10 में 19 फरवरी सोसायटी के पास, 20 फरवरी को वार्ड 11 में चेतन प्रसाद पाठक घर के पास, वार्ड 12 में 21 फरवरी को रंगमंच पर, वार्ड 13 में 23 फरवरी को आंगनबाड़ी के पास, वार्ड 14 नयापारा में 24 और 25 फरवरी को स्कूल के पास, वार्ड 15 में 26 और 27 फरवरी को रंगमंच के पास शिविर लगाकर राजस्व की वसूली किया जाएगा। श्री भूआर्य ने लोगों से कहा है कि वे अपने समेकित कर और संपत्ति कर की राशि जमा कर नगर पंचायत के विकास में सहयोग दें।

गुरुवार को नगर पंचायत ने राजस्व की वसूली की।