पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडा खिलाने का विरोध

आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडा खिलाने का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|महिला बालविकास विभाग द्वारा संचालित छग के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मांसाहारी खाद्य पदार्थ अंडा खिला जाने का भाजपा नेता दिलीप बाफना ने विरोध किया है। साथ ही शासन से अंडा खिलाए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। बाफना ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न धर्म संप्रदाय के बच्चे आते है, ऐसे में शाकाहारी बच्चों के साथ यह नाइंसाफी होगी। किसी को भी यह अधिकार नहीं कि वह किसी का धर्म भ्रष्ट करें। बच्चों को स्वास्थ्य बलवान बनाना है तो अनेकों खाद्य पदार्थ जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, फल, अनार, सेब, पपीता, दूध आदि है। जिन्हें शामिल कर पौष्टिक आहार दिया जा सकता है। दिलीप बाफना ने अंडा नहीं खिलाने की मांग की।