पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चचेरे भाइयों ने हत्या कर बहाया शव

चचेरे भाइयों ने हत्या कर बहाया शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|खरखरा नहर-नालीमें 15 सितंबर को पुलिस को एक शव मिला था। जिसकी शिनाख्त मंगलवार को ग्राम भेंड़ी निवासी सुरेश कुमार हल्बा के रुप में की गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक सुरेश का 14 सितंबर को अपने चचेरे भाइयों हेमंत हल्बा, लिखम हल्बा मनोज हल्बा के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी उसे थाने ले जाने के नाम पर मारते-मारते अपने साथ घर से बाहर ले गए। आरोपियों ने रास्ते में लात घुसे से भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने रास्ते में ही सुरेश का गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सुरेश के शव को निर्वस्त्र कर खरखरा नहर-नाली में बहा दिया। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपी हेमंत लिखम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे मृतक सुरेश के साथ एक ही घर में अगल-बगल के कमरे में रहते थे। मृतक सुरेश से गाय बांधने के नाम पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी मनोज हल्बा अभी भी फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।