पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राखीजोबा पहुंचे विधायक, 12 ग्रामीण रिहा

राखीजोबा पहुंचे विधायक, 12 ग्रामीण रिहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामराखीजोबा का माहौल मंगलवार को शांत रहा। सुरक्षा के मद्देनजर यहां दूसरे दिन भी पुलिस की टीम तैनात रही। 12 ग्रामीणों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गिरफ्तार बाकी लोगों को एक-दो दिन में जमानत पर छोड़ने की बात पुलिस कह रही है। विधायक लाभचंद बाफना ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने गांव वालों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अफसरों से चर्चा कर पूरी जानकारी ली जाएगी। ग्रामीणों के हित में जो भी हो सकेगा किया जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व सरपंच प्रकाश चौबे की रिहाई, सृष्टि मुर्गी फार्म को बंद करने की मांग को लेकर राखीजोबा के ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 62 लोगों को गिरफ्तार किया था। मुर्गी फार्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है। इधर मुर्गी फार्म संचालक वीरेंद्र सिंह चहल ने बताया कि ग्राम पंचायत ने 25 एकड़ में मुर्गी फार्म की अनुमति वर्ष 2010 में दी थी। चार शेड निर्माण के बाद वर्ष 2012 से फार्म शुरू है। यहां एक और शेड निर्माणाधीन है। इस संबंध में वेटनरी विभाग के डाक्टरों की टीम जांच के लिए आई थी। टीम को सब कुछ ठीकठाक मिला। किसी प्रकार की खामियां नहीं मिली। मुर्गी फार्म विवाद साजा एसडीएम के पास विचाराधीन है। कानूनी तौर पर मुर्गी फार्म का संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुर्गी फार्म के बदबू से परेशान ग्रामीण दो महीने से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अफसरों को भी समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं है

^मैं गांव का दौरा कर लौटा हूं। गांव में शांति है। किसी प्रकार की तनाव की स्थिति नहीं है। पुलिस की एक टीम गांव में तैनात कर दी गई है, वे वहां के माहौल पर नजर रखे हुए हैं। 12 लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है। बाकी लोगों को एक-दो दिन में जमानत पर छोड़ा जाएगा। केकेमिश्रा, प्रभारी,साजा थाना

मुर्गी फार्म की बदबू से परेशान ग्रामीण दो महीने से लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन, प्रशासन फिर भी नहीं दे रहा ध्यान

राखीजोबा के सृष्टि मुर्गी फार्म में दो साल से चार शेडों में हो रहा है मुर्गी पालन।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को भी गांव में तैनात