मातृ-पितृ पूजन दिवस व स्नेह सम्मेलन 14 को
डौंडी|ग्राम घोटिया के सरस्वती शिशु मंदिर में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस व वार्षिक स्नेह सम्मेलन मनाया जाएगा। सम्मेलन के दौरान महिलाओं के लिए गोली चम्मच, मटका दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा खींच, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी। छात्र मंत्रोच्चार के साथ अपने माता-पिता की पूजा करेंगे। शाम 7 बजे बस स्टैंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम होंगे। अध्यक्षता सरपंच ममता मंडावी करेंगी।