पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाइयों ने 10 गरीबों को बांटा कंबल व चादर

भाजपाइयों ने 10 गरीबों को बांटा कंबल व चादर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल चौक पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने दीनदयाल के जीवनी के बारे में बताया। जिला पंचायत सदस्य बहुरसिंग रावटे ने कहा कि पंडित जी के बताए रास्ते पर चलकर आज पार्टी ने देश में गरीबों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है। बुधियारिन कुमेटी ने कहा कि गरीबों की सेवा मानव की सच्ची सेवा है। अंतिम व्यक्ति का विकास की बात दीनदयाल ने कहा था।

उन्होंने कहा कि उस रास्ते में हम सब को चलकर इस कार्य को आगे बढ़ाना है। बलराम गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने 10 गरीब परिवार को कंबल व चादर दिया गया। कार्यक्रम में लिलार देशमुख, पूनम जैन, राजेश चंद्राकर, महावीर तातेड़, लिलेंद्र सिन्हा, प्रतीक जैन, रमन अटल, लिलेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, थानेश यादव, हेमंत देशमुख आदि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...