पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता हुए पुरस्कृत

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता हुए पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डौंडीलोहारा|शासकीय हाईस्कूल भरदा में बुधवार को 10वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंडिया थी। अध्यक्षता शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष जयलाल मालेकर ने की। विशेष अतिथि बीईओ एफआर वर्मा थे। विद्यालय में विभिन्न अवसरों पर खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य यूसी अग्रवाल ने स्कूल के लिए कम्प्यूटर, माइक सेट, साइकिल स्टैंड की मांग विधायक से की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने बताया कि अप्रैल माह से ब्लॉक स्तर पर 10वी के बच्चों को प्री पॉलिटेक्निक में प्रवेश परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग हाईस्कूल भरदा में दी जाएगी। कार्यक्रम में टीआर देहारी, सीएस आडिल, केआर भुआर्य उपस्थित थे।

डौंडीलोहारा। विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत करती विधायक अनिला भेंडिया।

खबरें और भी हैं...