पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी गीत व नृत्य की प्रस्तुत

वार्षिक उत्सव में बच्चों ने दी गीत व नृत्य की प्रस्तुत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को वनांचल ग्राम चिखली के प्रायमरी व मिडिल स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनिला भेंड़िया थी। उन्होंने स्कूल की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा के साथ- साथ खेल व अन्य गतिविधयों में बच्चों को आगे बढ़ा रहे है। स्कूल के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड आईजी रविन्द्र भेड़िया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की शारीरिक व मानसिक विकास में सहायता मिलती है। सरपंच पुसऊराम खरे ने विकास कार्यों के लिए विधायक को मांग पत्र सौंपा। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने छग गीत, नृत्य, प्रहसन, रिकार्डिंग डांस प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य नलिनी टेकाम, अनिल लोढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, फरीदी सिद्धीकी, दुखवाराम,थानसिंग नायक, डेनियल टेकाम, कलीराम, खुबलाल, मंजीत, रमेश साहू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...