- Hindi News
- दुधली स्कूल में चैतन्य देवियों की झांकी 29 से
दुधली स्कूल में चैतन्य देवियों की झांकी 29 से
डौंडीलोहारा|नवरात्र परप्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय चैतन्य देवियों की झांकी शिव ज्ञान चित्र प्रदर्शनी 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक शासकीय हाईस्कूल मैदान दुधली (मालीघोरी) में लगाएगा। राजा विक्रमादित्य द्वारा स्थापित शिवलिंग, गंगा, यमुना नदिया, पहाड़, झरनों से सुशोभित मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा की झांकी प्रतिदिन शाम 6.30 से रात 10 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेगी। उपसेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हकुमारी सीमा बहन ने बताया कि सात दिवसीय नि:शुल्क राजयोग अनुभूति शिविर 4 अक्टूबर से शाम 7 से 8 बजे हाईस्कूल दुधली लगाया जा रहा है।