कांकेर जिले का रहने वाला था मृतक युवक
डौंडी|ग्राम मंगलतराईकी जंगल में शुक्रवार को मिले शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने शनिवार को डौंडी में शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डौंडी थाने के एएसआई डीआर साहू ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम चपेली थाना चारामा जिला कांकेर निवासी जगदीश राम टेकाम पिता नथिया राम (35) के रूप में उसके भाई जगदेव टेकाम ने की है। भाई के हवाले से पुलिस ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। परिजन रिश्तेदारों से उसकी पतासाजी करते रहे। नहीं मिलने पर 6 फरवरी को चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले थे। 2 फरवरी को मृतक घर से निकला था। 4 फरवरी को ग्राम सिंघोला की मड़ई में उसे देखा गया था। संभवत: 5 फरवरी को मृतक ने फांसी लगाई होगी। क्योंकि उसका शव ठीक ठाक स्थिति में पाया गया ज्ञात हो कि जंगल के पेड़ में युवक के लटके मिलने से सनसनी फैल गई थी आसापास के गांव का नहीं होे से ग्रामीण कयास लगा रहे थे लेकिन मृतक की पहचान हो गई।