नाबालिग लड़की का अपहरण, जुर्म दर्ज
डौंडी|पुलिस नेग्राम कुरूटोला की एक नाबालिग अादिवासी लड़की का अपरहण के आरोप में युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। टीआई जीआर बद्येल ने बताया कि 22 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे दसवीं की छात्रा घर ने निकली है। लड़की के पिता की सूचना पर शनिवार को नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।