पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 सीट के लिए 1157 ने दी परीक्षा

80 सीट के लिए 1157 ने दी परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवदोय विद्यालय बोरई दुर्ग के लिए शनिवार को डौंडी ब्लॉक में भी परीक्षा हुई

प्रवेश परीक्षा

नवोदयविद्यालय बोरई दुर्ग में कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा में शनिवार को 5वीं कक्षा में अध्यनरत ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के 1157 परीक्षार्थी शामिल हुए। 101 छात्र अनुपस्थित रहे। बालक हायर, कन्या हायर और आर्दश हायर सेकंडरी स्कूल को परीक्षा बनाकर वहां के प्राचार्यो को केंद्राध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया था। अधिकतम प्रश्न बच्चों के मानसिक विकास से सबंधित थे। बालक स्कूल में 21 कमरे, कन्या में 9, मॉडल स्कूल में 9 कमरे में बैठने की व्यवस्था की गई थी।

प्रवेश परीक्षा तीन केंद्रों में नियत समय साढ़े ग्यारह से डेढ़ बजे तक नवोदय विद्यालय से आए सेंट्रल लेवल ऑफिसरो की देखरेख में हुई। बालक स्कूल में 408 की दर्ज संख्या थी। जिसमें 31 अनुपस्थित रहे। कन्या स्कूल में 364 दर्ज, 27 अनुपस्थित और मॉडल स्कूल में 479 दर्ज में 43 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।

डौंडी ब्लॉक से अविभाजित दुर्ग जिले से सबसे अधिक 1258 बच्चों ने परीक्षा देने के लिए फॉर्म भरा था। दुर्ग से आए सीएलओ महेश कुमार और ब्रिजेश यादव ने बताया कि अगले सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए पूरे दुर्ग जिले से 80 बच्चे लेना है। इसके लिए 11 हजार बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। बीईओ ठाकुरआरएस राठौर ने तीनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। बीआरसीसी जयसिंह भारद्वाज को कन्या स्कूल में सीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी।

मूल्यांकन के लिए दिल्ली जाएगा पर्चा

परीक्षामें सुपरविजन के लिए 20 बच्चों पर एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी है। मूल्यांकन के लिए यह पेपर दिल्ली जाएगा और चयन की सूची भी वही से आएगी। 100 प्रश्न वाले पेपर में 60 प्रतिशत मानसिक, 20 प्रतिशत गणित और 20 प्रतिशत हिन्दी अंग्रेजी से सबंधित है। 6वीं में प्रवेश के बाद 12वीं तक पढ़ाई पूरी करेंगे।

नवोदय स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं।