पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामुदायिक भवन के लिए हुआ भूमिपूजन

सामुदायिक भवन के लिए हुआ भूमिपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेकाम ने की पांच लाख देने की घोषणा

सेनसमाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए मंगलवार को शिव मंदिर के पास मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल महेंद्र सिंह टेकाम ने भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में श्री टेकाम ने सेन समाज के एकता की सराहना करते हुए भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। विशेष अतिथि एल्डरमैन दिलीप बाफना ने भवन निर्माण में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने शिक्षा का महत्व बताते हुए समाज के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। समारोह को पार्षद ललित गौर, राजू सिन्हा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कन्हैया लाल श्रीवास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मोहनलाल भारद्वाज, टीकम सिंह कौशिक, अजीत सेन, बलदाऊ प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, हिम्मत सेन, ओमप्रकाश, चैन सिंह, नोहर सेन, नामदेव सेन, बिशेसर भारद्वाज आदि मौजूद थे।

सेन समाज के सामुदायिक भवन के भूमिपूजन में उपस्थित अतिथि अन्य।