- Hindi News
- क्रीडा स्पर्धा में मोंहदी की टीम रही अव्वल
क्रीडा स्पर्धा में मोंहदी की टीम रही अव्वल
घुमकाके ग्राम मोहंदी में विगत दिनों जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा का आयोजन किया गया। संकुल केंद्र मोहंदी, घुमका, पटेवा, उपरवाह, भैंसातरा के लगभग 600 प्रतिभागी खिलाडियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में आसपास के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
जिसमें प्राथमिक स्तर में मोहंदी संकुल ने 20 अंक लेकर प्रथम, हरडुवा संकुल 20 अंक लेकर द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विभाग में हरडुवा संकुल 46 अंक लेकर प्रथम एवं मोहंदी 38 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने छात्रों को उत्साहवर्धन किया। इस दौरान ढाल सिंह, नलिनी शर्मा, टीआर साहू, एलआर साहू, डीपी साहू, प्रेमनारायण साहू, राम कुमार वर्मा, कुलदीप सिंह, नारद निर्मलकर, उमेश, संतोष सहारे, हरिलाल, ईश्वर वर्मा,टीआर हिरवानी, राम नरेश साहू, तोरण साहू, त्रिलोचन सिंह, सुनील साहू, श्रीलभ कुमार यादव का सहयोग रहा।