पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपरवाह| अंचलके दर्जनभर गांव इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। थोड़े ही बारिश में क्षेत्र के घुमका सबस्टेशन बिजली कंपनी की पोल खुल जाती है। लोगों को रात-रात भर अंधेरे में गुजारना पड़ता है। जिसके चलते लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसके बावजूद बिजली कंपनी की मनमानी चल रही है। क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए फोटोग्राफी का कार्य चल रहा है। जबकि सैकड़ों लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए घंटो कतार में खड़े रहते हंै। इसके अलावा किसानों का पंजीयन का भी काम सोसायटीयों में चल रहा है। बेसमय बिजली बंद हो जाने के कारण पंजीयन के काम भी प्रभावित पड़ रहा है। बिजली की आंख मिचौली से क्षेत्र के लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इसी तरह बिजली कंपनी की मनमानी चलती रहीं तो मजबूरन कंपनी का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।