पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुष्कर्मी शिक्षक धर्म परिवर्तन करने भी बनाता था दबाव

दुष्कर्मी शिक्षक धर्म परिवर्तन करने भी बनाता था दबाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माटवाड़ालाल में एक संकुल प्रभारी शिक्षक के हवस का शिकार बनी 14 वर्षीय छात्रा तथा उसकी मां ने बुधवार को और भी सनसनी खेज राज उजागर किया। शिक्षक छात्रा से दुष्कर्म करने के अलावा उसके परिवार को धर्म परिवर्तन करने भी दबाव बनाता था। इतना नहीं उसने महिला के हिंदु देवी देवताओं की तस्वीरों को भी घर से बाहर फेंक दिया था। शिक्षक की दहशत का आलम यह था कि महिला छात्रा छुप छुप कर अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते थे।

माटवाड़ा में ग्रामीणों के सरंक्षण में रह रही पीड़ित छात्रा तथा उसकी मां ने जो कुछ बताया उससे साफ है कि शिक्षक एक धर्म विशेष के लिए कमजोर वर्ग पर धर्म परिवर्तन करने जाल बिछाता था ताकि वे उसमें फंस कर धर्म परिवर्तन कर लें। शराबी पति से परेशान होकर महिला अपने मायके तेलगरा चली गई थी। यहां शिक्षक राकेश कुमार का एजेंट सुखराम महिला के पीछे पड़ गया और उसे बहला फुसला कर शिक्षक के फार्म हाऊस माटवाड़ा ले आया। महिला ने बताया कि स्वयं सुखराम ने भी अपना धर्म परिवर्तन कर रखा है। महिला छात्रा ने बताया वे लोग फार्म हाऊस में रह कर उपवास करते थे

शेषपेज 20 पर

तोशिक्षक राकेश कुमार उन्हें ऐसा करने के लिए मना कर ईसाई धर्म का पालन करने कहता था। देवी देवताओं के चढ़ावे के लिए ले जाने वाले फूल को भी वह फेंक देता था। एक बार उसने महिला के देवी देवताओं की तस्वीरों को उठा कर फेंक दिया और ईसाई धर्म की तरह ही रहने कहा। शिक्षक कहता था कि यदि हमारे धर्म में जाओंगे तो छात्रा अच्छी पढ़ाई करने के साथ ही उसे अच्छी नौकरी मिल जाएगी। महिला छात्रा ने बताया कि राकेश कुमार प्रलोभन डर कई तरीके से इसाई धर्म अपनाने दबाव बनाया लेकिन वे उसकी बातों में नहीं आए। शिक्षक की इन्हीं ज्यादतियों के कारण वे अपने घर में छुप छुप कर देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते थे। शिक्षक के अलावा उसकी एक महिला रिश्तेदार भी छात्रा उसकी मां पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया करती थी। कालेज छात्रा लक्ष्मी रानी ठाकुर, मौसमी गंर्धव ने कहा उक्त शिक्षक ने एक स्कुल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर शिक्षा जगत को कंलकित किया है। छात्रा करूणा देवांगन, सुनैना देवांगन, दिव्या यादव, तिलेश्वरी देवांगन, आशिकी देवांगन, जागेश्वरी निषाद ने कहा बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। सामान्य बालक छात्रावास संगठन अध्यक्ष सुरेश नाग,