3 बाइक की टक्कर, 4 जख्मी
बीजापुर| भोपालपटनममार्ग पर महादेवघाट बीजापुर के आगे एनएच 63 से चिन्नाकोडे़पाल जाने वाले मार्ग पर सीआरपीएफ कैंप के पास 2 माेटर साइकिल आपस में टकरा गए। दुर्घटना मंगलवार की शाम 5.30 बजे उस समय हुई जब बीजापुर निवासी आर नागेश्वर अपनी प|ी आर सदनुभा के साथ आवापल्ली से बीजापुर रहे थे। विपरीत दिशा से मुंजाल कांकेर निवासी उमा नारायण उमा गणेश बीजापुर से वापस जा रहे थे। इस दौरान एक अन्य बाइक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी और भाग निकला। इस बीच आमने-सामने दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए। दुर्घटना में उमा नारायण को सिर पर ज्यादा चोट पहंुची है। सभी का इलाज सरकारी हास्पिटल में चल रहा है।