मांगों को लेकर किया विचार
कांकेर | छत्तीसगढ़प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 21 सितंबर को कर्मचारी भवन रायपुर में केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के संभागीय, जिला, तहसील, शाखाओं के अध्यक्ष, सचिवों ने अपनी उपस्थिति दी। इसमें कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद होने रणनीति बनाई। प्रमुख मांगे हैं वेतन विसंगतियां दूर करने, कर्मचारियों को सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान, जोखिम भत्ता, शिक्षक एवं शैक्षणिक कर्मचारियों हेतु आवास निर्माण, पेंशनरों को छठवें वेतनमान का लाभ आदि तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई है। जिले से प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष प्रदीप कदम, नरेन्द्र सोनी, बीएस तेता आदि उपस्थित थे।