- Hindi News
- बदले मौसम में धूप सेंकने के लिए तरस रहे हैं लोग
बदले मौसम में धूप सेंकने के लिए तरस रहे हैं लोग
सात िदनों का संभावित तापमान
मौसम में आए अचानक बदलाव से पिछले दो दिनों से धूप नहीं निकली है। बदलों की वजह से दिन का तापमान तो कम हुआ है लेकिन रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। दिन में हल्की हवाएं चलने लोगों को दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसे ही बने रहने और हल्की बूंदा बांदी की आशंका जताई है। जिससे खुले में रखे धान को लेकर किसान चिंतित हैं।
अच्छी ठंड पड़ने के बाद अचानक मौसम आए बदलाव के कारण अचानक धूप के गायब होने से अब लोग धूप सेंकने तरस रहे हैं। जबकि शुक्रवार तक लोग सुबह की गुनगुनी धूप इस सर्दी के मौसम का आनंद रहे थे। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के ऊपर चक्रवात ओडिशा के ऊपर प्रतिचक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इनके कारण अरब सागर की ओर से नमी रही है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं। कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो रही है। इसका असर अगले 48 घंटे तक रहेगा। बदली के कारण दिन का तापमान तो सामान्य है लेकिन रात का तापमान बढ़ गया है। जिससे रात में तेज ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
शेषपेज 18 पर
15दिसंबर तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जिसके बाद मौसम में सुधार होगा। धूप निकलने के बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी। विदित हो कि पिछले दो दिन शुक्रवार शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आकाश में छाए बादलों ने कहीं भी धूप को जमीन पर पड़ने नहीं दिया। जिससे दिन में ठंडी हवाएं चलने लगी और मौसम ठंडा हो गया।
अगले 48 घंटे मौसम ऐसा ही
^राजस्थानओडिशा में चक्रवात प्रतिचक्रवात बनने के कारण मौसम में बदलाव आया है। अरब सागर से तेजी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम साफ होत ही तापमान में गिरावट आएगी।^ चंद्रकांत मोंहदीवाले, मौसम विज्ञानी रायपुर
क्या है चक्रवात प्रतिचक्रवात
मौसमविभाग के अनुसार आकाश में ऊपर चक्रवात तेजी से चक्र बनाते घोल घूमता है। जिससे आस पास से नमी आने लगती है। जो चक्रवात घड़ी की दिशा के विपरीत घूमता है चक्रवात कहते हैं। और जो चक्रवात घड़ी की दिशा में घूमता है उसे एंटी चक्रवात कहते हैं।
दिन अधिकतम न्यूनतम मौसम
14दिसंबर 26 13 बदली
15 दि