पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नल से निकला सर्पनुमा जीव, लोगों में नाराजगी

नल से निकला सर्पनुमा जीव, लोगों में नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के जवाहर वार्ड में सार्वजनिक नल के पानी से एक सर्पनुमा लंबा जीव निकला जिससे वार्डवासियों में दहशत है। वार्डवासियों की शिकायत है कि नल में पानी प्रदाय किए जाने वाले टंकी की सफाई नहीं हो रही है। वहीं नाली की भी सफाई कई माह से नहीं हो रही है जिससे नाली में गंदगी बजबजा रही है। नाली में व्याप्त गंदगी को लेकर वार्डवासियों में नाराजगी है।

13 दिसंबर को जवाहर वार्ड के एक मोहल्ले में सुबह 6 बजे के सार्वजनिक नल में रहे पानी में सफेद रंग का सर्पनुमा कीड़ा निकला। जब सुबह के दौरान गौरी सोनवानी पानी भर रही थी तब नल से रहे पानी में एक सर्प नुमा कीड़ा दिखा। नल से सर्पनुमा कीड़ा निकलने की बात कई लोगो में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सर्प नुमा कीड़ा को देखने पहुंचे। वार्डवासियों का मानना है कि जिस टंकी से पानी सप्लाई हो रही है वहां पर नियमित ढंग से सफाई नहीं कराई जा रही है। साथ ही जिस सार्वजनिक नल से सर्प-युक्त जीवाणु निकला है वहां पर काफी ज्यादा गंदगी पसरी हुई है। वार्ड के ही एक परिवार के द्वारा विभिन्न प्रकार की गंदगी के साथ बकरी, बकरा का अपशिष्ट पदार्थों का भी डाला जा रहा है। गंदगी जमा होते रहने से भी नल में सर्प युक्त जीवाणु निकलने का एक प्रमुख कारण लोग मान रहे है।

लोगों ने की सफाई की मांग

नसीमाबेगम, रूफिया बाई, रुखसाना बानो, रानी सारथी, हमीदा बेगम, रूपा ने कहा सार्वजनिक नल के पानी से सर्प युक्त कीड़ा आना गंभीर समस्या है। खतरनाक जीवाणु युक्त पानी का यदि भूलवश उपयोग हो जाता है तो इससे काफी खतरा है। टंकी के साथ यहां वार्ड में बेहतर ढंग से सफाई जरूरी है। नाली की सफाई यहां पर नहीं होने से वार्डवासी काफी परेशान है। मो अकरम, नसीम, सुरेश सोनवानी, गायत्री ने कहा नाली की सफाई कई माह से नहीं हुई है। इससे काफी दुर्गंध आता है। गंदगी के कारण सभी काफी परेशान है। कई बार नगरपालिका को अवगत करवाया गया है लेकिन सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

मतदाननहीं करेंगे

कुछवार्डवासियों ने यहां तक कहा कि यदि वार्ड में सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे नगरपालिका चुनाव में मतदान ही नहीं करेंगे क्योंकि वार्ड में गंदगी को लेकर काफी परेशान हैं।

^वार्ड में नल के पाइप लाईन में लीकेज के कारण ऐसा हुआ होगा। टंकी की भी सफाई कराई जाएगी। चुनाव में आचार संहिता के कारण सफाई काम कुछ प्रभावित हुआ है। आचार संह