नक्सली कैंप ध्वस्त लोडेड गन मिली
कांकेर. कच्चेचौकी से नक्सली गश्त में निकली 20 बीएसएफ की संयुक्त पार्टी को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। राजनांदगांव कांकेर जिले के सीमा पर नक्सलियों के संचालित कैंप को टीम ने ध्वस्त किया और हथियार समेत बड़ी संख्या में दैनिक उपयोग के सामान जब्त किए। कांकेर एसपी राजेंद्र दाश से मिली जानकारी के अनुसार टीम सुबह कच्चे चौकी से जिले के सीमावर्ती गांव की ओर गश्त में निकली थी। टीम को कलवर तमोरा के जंगल में नक्सलियों का कैंप दिखाई दिया। टीम घेराबंदी कर आगे बढ़ रही थी इसी दौरान नक्सलियों को टीम की मौजूदगी का एहसास हो गया और वे घने जंगल का लाभ लेते भाग गए। मौके से एक सिंगल बैरल मजल लोडिंग गन बरामद की गई है। जो भरी हुई है। इसके अलावा रोज मर्रा में काम आने वाली वस्तुएं, नक्सली बैनर पोस्टर, दवाइयां आदि बरामद की गई है। जिस ओर नक्सली भागे हैं टीम उनका पीछा करते उस गई है।