पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रांतीय धरना स्थगित

प्रांतीय धरना स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर . छगकर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा प्रांतव्यापी एक दिवसीय धरना रायपुर में होना था जो स्थगित कर दिया गया है। प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष मिश्रा, महासचिव अनिल शुक्ला एवं समस्त संघों के प्रांतीय अध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की गई जिसमें मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कर्मचारियों की दो मांगे 1 जुलाई 14 से 7 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि का एरियर्स भुगतान एवं 4 स्तरीय उच्चतर वेतनमान को चुनाव आयोग से अनुमति मिलने पर पूरा करने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने पर 17 दिसंबर का धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। जानकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी मोहन सेनापति ने दी।