अधिकार के साथ कर्तव्य पालन करना जरूरी
कांकेर . ग्रामसिदेसर में छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी देने जिला विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के कानून संबंधित जानकारी दी गई और कानून के महत्ता के बारे में बताया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य वक्ता एडीजे जयदीप गर्ग ने कहा अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन करना भी जरूरी है। आज के परिवेश में सभी को कानून की जानकारी होना आवश्यक है। स्कूली छात्रों को भी कानून की जानकारी आवश्यक है। कानून की जानकारी होने पर ही अपने अधिकारों का उपयोग बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अच्छेलाल काछी ने कहा कानून की जानकारी आवश्यक है। कानून की जानकारी सभी को नहीं होती है जिससे बाद में कई प्रकार की परेशानी होती है। कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करने के आधार पर इस आधार पर नहीं बच सकता कि उसे उक्त कानून के बारे में जानकारी नहीं है। छात्राओं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई प्रकार के कानून बनाए गए हैं। बाल विवाह नहीं होना चाहिए। बाल विवाह करवाने वाले के साथ शादी में भाग लेने वाले लोगो को भी सजा होने का प्रावधान है। नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। यदि किसी के पास वाहन चलाने का लाइसेंस के साथ वाहन का बीमा हो तो इससे काफी बड़ी परेशानी हो सकती है। ट्रैक्टर का उपयोग कृषि के लिए ही हो सकता है परिवहन के लिए उपयोग नहीं होना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य रोशन वर्मा व्याख्याता सत्यनारायण जैन ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
कांकेर. सिदेसर में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर।